दो दिवसीय गहन मौन योग साधना भठ्ठी के आयोजन के साथ ब्रह्माकुमारीज अटलादरा में आध्यात्मिक रूप से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

योग साधना भट्टी कराने के लिए ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से विशेष रूप से ब्रह्मा कुमार श्रीकांत भाई जी पधारे

ब्रह्मा कुमार श्रीकांत भाई ब्रह्माकुमारीज स्पार्क विंग के अंतरराष्ट्रीय संयोजक हैं

स्पार्क विंग आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग के गहरे रहस्यों पर रिसर्च करती है

योग भट्टी में स्पार्क विंग की रिसर्चों के आधार पर ही योग अभ्यास के प्रयोग किए गए

20 तारीख शाम को बीके श्रीकांत भाई जी के माध्यम से राजयोग के शक्तिशाली अभ्यास द्वारा गहन मानसिक शांति और शक्ति की अनुभूति के लक्ष्य के साथ राजयोग साधना भट्टी का शुभारंभ किया गया|

जिसमें विशेष अतिथि के रूप में
1) डॉ अनिल बिसेन (ITM vocational university Vice Chancellor)
2) रामगोपाल सोमानी साहब (डालमिया सीमेंट के भूतपूर्व वॉइस मैनेजिंग डायरेक्टर)
3) मुकेश भाई (HP गैस एजेंसी वडोदरा के ओनर)
4) उमेश डधानीया (बिल्डर) उपस्थित रहे।

सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी डॉ अरूणा बहन जी के साथ सभी अतिथियों एवं श्रीकांत भाई जी ने मिलकर दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभी अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

डॉ अनिल बिसेन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग का सुंदर अनुभव ही योगी के लिए एक प्रमाण है लेकिन विज्ञान किसी भी बात को तथ्य और वैज्ञानिक प्रामाणिकता के रूप से स्वीकार करता है तो स्पार्क विंग संकल्प शक्ति के प्रयोग द्वारा ऐसे अनुभवों के अभ्यास कराने की सेवा करती है जिससे मन की स्थिति और ऊर्जा को वैज्ञानिक उपकरणों के द्वारा भी स्पष्ट रूप से ज्यादा सकारात्मक और प्रभावी रूप में देखा जा सकता है और मस्तिष्क में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं तो इस प्रकार स्पार्क विंग योग शक्ति को सिद्ध करने वाली एक प्रामाणिक सेवा कर रही है।

सेवाकेंद्र की सहसंचालिका बीके पूनम बहन जी ने मंच संचालन करते हुए बताया कि योग भट्टी का उद्देश्य राजयोग के द्वारा संकल्पों को पावरफुल बनाकर मानसिक शक्तियों को अनुभव करने का रखा गया है जिससे अपनी शक्तिशाली मनोस्थिति और संकल्प शक्ति द्वारा परिस्थिति और जिम्मेदारियों के लिए खुद को सक्षम बनाया जा सके।

बीके श्रीकांत भाई जी ने योग के महीन सिद्धांतों के विषय में गहरे रहस्यों को स्पष्ट किया। क्लास और कॉमेंट्री द्वारा गहन मौन साधना और एकाग्रता की अनुभूति के अभ्यास करवाए।

इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन भी भाई जी ने विशेष साइलेंस के वातावरण में बिना किसी संगीत कॉमेंट्री या आवाज के अलग-अलग संकल्पों के साथ साइलेंस के गहरे अनुभव भाई बहनों को कराए।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवाकेंद्र पर

1) हेमांग जोशी (बड़ोदरा सांसद)
2) विजय शाह (जिला भाजपा प्रमुख)
3) शैलेश सोट्टा (MLA)
4) चिराग बारोट(डेप्युटी मेयर)
5) अजय रांका (जायडेक्स कंपनी के डायरेक्टर)
6) दिलीप शाह (इंडस्ट्रियलिस्ट)
पधारे।

सभी ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाओं के साथ योग भट्टी में सकारात्मक अनुभवों के लिए शुभकामनाएं दी और बाद में अरुणा बहन जी और श्रीकांत भाई जी के साथ योग द्वारा संकल्प सिद्धि के प्रयोग पर भी विस्तृत चर्चा की।