Meeting with Hon`ble President of India

Register for this event
Aug 14 - 14, 2023 05:00 PM To 06:00 PM
  • Program Brief
    ब्रह्माकुमारीज बहनों के डेलिगेशन ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से विशेष मुलाकात - <br/><br/>14 अगस्त 2023, नई दिल्ली<br/>ब्रह्माकुमारीज के दिल्ली जोन सेवाकेंद्रों की मुख्य बहनों के डेलिगेशन ने देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में विशेष मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के साथ हुई चर्चा में बहनों ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के द्वारा देश-विदेश में की जा रही सेवाओं की जानकारी दी। श्रीमती मुर्मू ने इस विशेष अवसर पर कहा कि संस्था से उनका बहुत गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने भी संस्था के ग्राम विकास प्रभाग की सेवाओं के अंतर्गत ओडिशा के गांव-गांव में भ्रमण किया। महामहिम ने कहा कि उनके कठिन दौर में ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें सहारा दिया। राजयोग से उनके जीवन में एक अभूतपूर्व परिवर्तन आया।<br/>ओम शांति रिट्रीट सेंटर के तत्वाधान में आयोजित विशेष मुलाकात में 100 से भी अधिक बीके बहनों ने हिस्सा लिया। सभी ने राष्ट्रपति मुर्मू को विशेष ईश्वरीय सौगात के साथ-साथ अपनी शुभ कामनाएं भी व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी, मालवीय नगर सेवाकेंद्र प्रभारी सुंदरी दीदी, फरीदाबाद सेवाकेंद्रों की निदेशिका ऊषा दीदी, बहादुरगढ़ से अंजली दीदी, मजलिस पार्क से राजकुमारी दीदी सहित अन्य कई बहनें सम्मिलित हुई।
  • Special Moments
  • Cultural Programs
  • Testimonials
  • Follow Up
  • Feedback

Event Media

Queries / Feedbacks