आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के तहत सभी पुलिस अधिकारियों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हमारे देश को भारत माता कहा जाता है। हम और आप सभी उस भारत माता के सपूत बच्चे है तो हमे अपने भारत देश की आन वा शान को बचाए रखना है तथा आप सभी तो देश की सेवा में लगे हुए रहते है, जीवन में आप सब के बीच में कई ऐसे केस आते तो उसको कैसे गाइड करे, उसके लिए कुछ टिप्स बताए गए की हमे अपने जीवन काल में राजयोग बहुत जरूरी है। राजयोग हमे जीवन जीने की कला सिखाता है। राजयोग का अभ्यास करने से हमारे जीवन में सुख शांति आती है। अंत में 5 मिनट का मेडिटेशन भी कराया।