संस्कृति की संरक्षक - मातृशक्ति

Register for this event
Oct 04 - 04, 2022 05:30 AM To 08:00 AM
  • Organiser
    PRAJAPITA BRAHMA KUMARIS ISHWARIYA VISHWA VIDYALAYA ( EDUCATION WING, MEDIA WING, SOCIAL SERVICES WING, BUSINESS AND INDUSTRY WING, YOUTH WING, WOMEN`S SERVICES WING, SPORTS WING, JURISTS WING, ART & CULTURE WING )
  • Category
    Cultural Event, Felicitation Ceremony/Samman Samaroh, Social Service, Spiritual Class
  • Project
    General (Azadi Ka Amrit Mahotsav)
  • Occasion
    --
  • Venue
    राजयोग भवन, टेलीफ़ोन एक्सचेंज रोड, बिलासपुर
  • Center Phone
    09827956485
  • Subject/Topic/Theme
    संस्कृति की संरक्षक - मातृशक्ति ( General (Azadi Ka Amrit Mahotsav) )
  • Speaker
    BK Swati Didi, Ritu Shailesh Pandey ji
  • Guests
    रितु शैलेश पांडे जी, (संयुक्त महिला संगठन की अध्यक्षा), विद्या केडिया जी,(अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेविका), डॉक्टर कविता बब्बर जी,(वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर संजना तिवारी जी,(संजीवनी हॉस्पिटल की निर्देशिका एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर रश्मि बुधिया जी, (बुधिया नर्सिंग होम की निर्देशिका एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर रश्मि देवांगन जी, (वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट), डॉक्टर प्रियंका मेघानी जी, (वरिष्ठ त्वचा विशेषज्ञ), डॉक्टर रिया मखीजा, (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट), सुनीता मानिकपुरी,(अधिवक्ता), चंदा बंसल,(आनंद एजुकेशन एकादमी एवं आनंद पब्लिक स्कूल की निर्देशिका), हेमलता स्वामी जी,(आईसीएस ग्रुप के डायरेक्टर)
  • Beneficieries
    365
  • Audience Type
    --
  • Program Brief
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में "संस्कृति की संरक्षक - मातृशक्ति" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सभी क्षेत्रों से जुड़ी 17 गणमान्य मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया।<br/>सेवा केंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति देव संस्कृति है। जहां इतना प्रेम होता था कि शेर और गाय भी एक ही घाट में पानी पिया करते थे। हमारी संस्कृति नारी का सम्मान करना सिखाती है, संयुक्त परिवार में रहना सिखलाती है। हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए युवाओं में बढ़ते जा रहे पाश्चात्य के प्रभाव को रोकना होगा। माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है जो उसे सही दिशा दे सकती है।<br/>कार्यक्रम में समाज सेवा क्षेत्र से बहन रितु शैलेश पांडे जी, संयुक्त महिला संगठन की अध्यक्षा एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेविका बहन विद्या केडिया जी, चिकित्सा के क्षेत्र से अपोलो हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कविता बब्बर जी, संजीवनी हॉस्पिटल की निर्देशिका एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजना तिवारी जी, बुधिया नर्सिंग होम की निर्देशिका एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि बुधिया जी, अपोलो हॉस्पिटल की वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि देवांगन जी, वरिष्ठ त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका मेघानी जी, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रिया मखीजा, अधिवक्ता सुनीता मानिकपुरी, शिक्षा के क्षेत्र से आनंद एजुकेशन एकादमी एवं आनंद पब्लिक स्कूल की निर्देशिका चंदा बंसल, उद्योग के क्षेत्र से बिलासपुर, चेन्नई एवं दुबई तक फैले आईसीएस ग्रुप के डायरेक्टर हेमलता स्वामी जी, मीडिया के क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार तारिणी शुक्ला जी, एफएम 94.3 की आरजे रिद्धि सूर्यवंशी, समाज सेविका किरण सिंह, गीता चारी आदि उपस्थित थे। सभी मातृ शक्तियों ने संस्कृति के संरक्षण में अपनी भूमिका पर महत्वपूर्ण वक्तव्य दिए। <br/>कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बीके भानु भाई ने स्वर संगीत के द्वारा किया। अतिथियों का स्वागत तिलक, पगड़ी, चुनरी और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मधुर गीतों के साथ दीप प्रज्वलन का दृश्य बहुत ही मनोरम रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सौगात भेंट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
  • Special Moments
  • Cultural Programs
  • Testimonials
    बहन रितु पांडे जी ने कहा कि नारी को देवी के समान माना जाता है। हम सभी को नारी और उसके अस्तित्व का सम्मान करना चाहिए। आज नारी हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कहा जाता है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:। यदि देवता बनना है तो नारी का सम्मान करना होगा।
  • Follow Up
  • Feedback

Event Media

Queries / Feedbacks

No data to display