" ब्रह्माकुमारीज़ मे हुआ व्यापारीयों का आत्मीय सम्मान "<br/>छतरपुर - स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय किशोर सागर स्थित पावन धाम मे 12-09-2022 को नगर के सभी व्यापारी बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भोपाल से पधारी बी के किरण बहन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जो सबसे महत्वपूर्ण बात व्यापारी बंधुओं के लिए आवश्यक है कि हमे लोगों का विश्वास कमाना होगा - तभी हम जीवन पर्यंत एक सफल व्यापार कर सकते है ।<br/>इस आयोजन मे छतरपुर व्यापार जगत के कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी रही जिनमे प्रमुख रूप से KM ग्रुप चेयरमैन भ्राता अजय पाल सिंह जी (राव साहब) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक नई गरिमा प्रदान की ।