जिला संयोजक गायत्री परिवार की प्रेरणा से उनकी उपस्थिति में ब्रह्माकुमारीज सत्यधाम अलीगढ पर मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। हरदुआगंज सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके कमलेश बहन ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। बीके सत्य प्रकाश भाई ने आने वाले स्वर्णिम भारत में राजनीतिक व्यवस्था पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मनोज शैली जिलाध्यक्ष गायत्री परिवार ने कहा कि धर्म और राजनीति को अलग नहीं करना चाहिए। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। मतदान हम सभी भारतीयों का एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार है।