Program Brief
आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर थीम के अंतर्गत *शिपिंग एवीएशन टूरीज़्म प्रभाग द्वारा " मेरा देश मेरी शान - मेरी संस्कृति मेरी पहचान "* प्रोजेक्ट पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा कार्यक्रम किया गया एवं हैंडलूम डे भी मनाया गया। कार्यक्रम इस प्रकार रहा..<br/>भारत विभिन्न सुसंस्कृतियों की धरोहर होने के साथ एकता का प्रतिक है। भारत की पारम्परिक वेशभूषा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजस्थान से आयुषी प्रजापति, गुजरात से बीके शिल्पा, कश्मीर से सृष्टि लोधी, पंजाब से बीके शैफाली, महाराष्ट्र से मंजू मेवाड़ा, तमिलनाडु से अदिति ठाकुर, मध्य प्रदेश से रेणुका नामदेव, बंगाल से उन्नति ठाकुर, भारत माता के लिए रमा लोधी। इन सभी कलाकारों ने भारत की संस्कृति को अपने लोक नृत्य के माध्यम से बेहद सुन्दर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पश्चात् " *हर घर तिरंगा "* अभियान के अंतर्गत नगर में रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गो से निकली गई इस रैली का उद्देश्य यही है की देश का हर एक नागरिक भारत की शान के लिए घर घर में तिरंगा फेहराये एवं उसका सम्मान करें। इस रैली में उपस्थित रहे - बीके कुसुम, बीके नीलिमा, बीके वंदना, डॉ विजय कोचर, महेश मेवाड़ा, कन्हैय्या लाल परमार, कैलाश कुशवाह, रमेश पिपलोदिया, नविलाल प्रजापति एवं अन्य।