सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा - मोटर साइकिल यात्रा के अंतर्गत आज छठवें दिन भखारा विकासखंड में प्रवेश किया।
1. आर.के.फ्यूल में श्री हरख जैन के द्वारा अभियान में शामिल मोटर साइकिल चालकों का सम्मान किया गया और यह संकल्प किया की पेट्रोल पंप पर यात्रा यातायात सुरक्षा नियमावली लगाएंगे ताकि लोगों में जागरूकता पैदा हो सकें।
2. पुलिस चौकी भखारा में सड़क सुरक्षा अभियान का लक्ष्य और उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री संतोष सिन्हा ने कहा कि धर्म और आध्यात्म के प्रति जनसामान्य में विशेष भावना रहती है इसलिए इससे जुड़े संस्थान को इस तरह के जागरूकता अभियान में आगे आना चाहिए।
3. नगर पंचायत कार्यालय भखारा में कार्यरत सभी कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान किया गया। श्रीमती पुष्पलता देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए अभियान की सराहना की।
4. होंडा मोटरसाइकिल शो रूम में श्री भागवत साहु जी के द्वारा अभियान में शामिल मोटर साइकिल चालकों का सम्मान किया गया।