ओम शांति<br/>"आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" अभियान के अंतर्गत 9 मार्च 2022 को ब्रह्माकुमारीज, सुख शांति भवन नीलबड़ भोपाल की ओर से सुरक्षा सेवा प्रभाग के अंतर्गत स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (SISF) में "कर्तव्य निष्ठा से आत्मनिर्भर भारत" विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में डिप्टी कमांडेंट श्री कमलेश शर्मा, सहायक कमांडेंट सोफिया मुदगल कुरेशी जी एवं श्रीमती हेमलता कुरील उपस्थित रहे। <br/> कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रम्हाकुमारी बहनों द्वारा सर्व उपस्थित सेना के जवानों का देश के प्रति उनके त्याग भावना के लिए आभार व्यक्त किया गया। बीके हेमा दीदी द्वारा इस व्यस्त जीवन में कैसे राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया जा सकता है तथा इसकी विधि के बारे में बताया गया। तत्पश्चात बी.के. सोनू दीदी ने राजयोग मेडिटेशन की कमेंट्री द्वारा सर्व का बुद्धियोग एक परमात्मा से जोड़ शांति की अनुभूति कराई।<br/>इस कार्यक्रम का लाभ एस.आई.एस.एफ के लगभग 70 अधिकारीगण/जवानों ने लिया।
Special Moments
Cultural Programs
Testimonials
Follow Up
Feedback
1. The activities were very motivational as well as energizing.
2. Brahma Kumaris is playing a wonderful role in society for the elevation of every single being.
3. Meditation experience was very enriching.