विश्व यादगार दिवस

Register for this event
Nov 20 - 20, 2022 05:30 PM To 07:30 PM
• Organiser
PRAJAPITA BRAHMA KUMARIS ISHWARIYA VISHWA VIDYALAYA ( TRANSPORT AND TRAVEL WING )
• Category
Anniversary / Smriti Diwas
• Occasion
Anniversary / Smriti Diwas
• Venue
Dongre Nagar Ratlam
• Center Phone
08989527263
• Subject/Topic/Theme
विश्व यादगार दिवस ( General )
• Speaker
रतलाम के ट्रांसपोर्ट महासचिव भ्राता प्रदीप जी छिपानी, यातायात ट्रैफिक पुलिस भ्राता अनोखी लाल जी परमार, टेंपो-मैजिक यूनियन के अध्यक्ष भ्राता अशोक जी पंचोली, सांसद प्रतिनिधि बहन भारती जी पाटीदार, करणी सेना अध्यक्ष बहन सीमा जी देवड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बहन रेखा जी गौतम, सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी तथा ब्रह्माकुमारी गीता दीदी
• Guests
रतलाम के ट्रांसपोर्ट महासचिव भ्राता प्रदीप जी छिपानी, यातायात ट्रैफिक पुलिस भ्राता अनोखी लाल जी परमार, टेंपो-मैजिक यूनियन के अध्यक्ष भ्राता अशोक जी पंचोली, सांसद प्रतिनिधि बहन भारती जी पाटीदार, करणी सेना अध्यक्ष बहन सीमा जी देवड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बहन रेखा जी गौतम, सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी तथा ब्रह्माकुमारी गीता दीदी
• Beneficieries
213
• Audience Type

• Program Brief
ब्रह्माकुमारीज द्वारा सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों की स्मृति में विश्व यादगार दिवस मनाया गया

सड़क दुर्घटना में चोट लगने की आशंका सबसे ज्यादा, हेलमेट ही बचाव -- यातायात ट्रैफिक पुलिस परमार जी।

एकाग्रता भंग होने के कारण दुर्घटनाएं होती है और शरीर का सबसे भारी व महत्वपूर्ण हिस्सा सिर होता है। ज्यादातर सड़क दुर्घटना में सिर पर चोट लगने की आशंका सबसे ज्यादा होती है इसीलिए हेलमेट जरूर पहनना चाहिए- उक्त वाक्य यातायात ट्रैफिक पुलिस भ्राता अनोखी लाल जी परमार ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डोंगरे नगर स्थित दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र पर यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों की स्मृति में विश्व यादगार दिवस कार्यक्रम में कहा। आपने बताया कि हमें यातायात के सभी नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में रतलाम के ट्रांसपोर्ट महासचिव भ्राता प्रदीप जी छिपानी, यातायात ट्रैफिक पुलिस भ्राता अनोखी लाल जी परमार, टेंपो-मैजिक यूनियन के अध्यक्ष भ्राता अशोक जी पंचोली, सांसद प्रतिनिधि बहन भारती जी पाटीदार, करणी सेना अध्यक्ष बहन सीमा जी देवड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बहन रेखा जी गौतम, सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी तथा ब्रह्माकुमारी गीता दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सांसद प्रतिनिधि बहन भारती जी पाटीदार ने कहा कि जब भी परिवार के कोई सदस्य वाहन चला रहे हो तो उनका मन शांत होना चाहिए तथा हमें उनको ऐसी कोई भी बात नहीं बोलना चाहिए जिससे उनका मन विचलित हो जाए क्योंकि मन विचलित होगा तो वाहन भी अनियंत्रित हो जाता है, हमारी थोड़े समय की परवाह जीवन भर के लिए दुखद घटना बन सकती है। आपने आगे कहा कि आज हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और बच्चों को भी वही संस्कार दे रहे हैं इसलिए अब पुनः अपनी संस्कृति को अपनाना होगा।

सेवाकेंद्र संचालिका बी. के. सविता दीदी ने कहा कि हमारा जीवन साधारण नहीं, अमूल्य है। आज दिनों दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही है और इसका मुख्य कारण है जल्दबाजी आज मनुष्य अपने मंजिल पर जल्दी पहुंचना चाहता है वाहन से ज्यादा उसका मन भागता है वाहन की गति मापने का मीटर तो है लेकिन मन का किसी के पास नहीं है इसीलिए हमें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाना पड़ेगा साथ ही धैर्यता, शांति और प्रेम इन नैतिक मूल्यों को भी धारण करना आवश्यक है क्योंकि जब से हम इस सृष्टि पर आए हैं जीवन रूपी यात्रा कर रहे हैं इसीलिए बाहर की यात्रा हो या जीवन की यात्रा हो इसे सुखद बनाने के लिए तन की एकाग्रता के साथ मन की एकाग्रता आवश्यक है।

रतलाम के ट्रांसपोर्ट महासचिव प्रदीप जी छिपानी ने कहा कि यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं अतः हमें इसका हमेशा पालन करना चाहिए इसके लिए हमें खुद के ऊपर संयम रखना जरूरी है।

ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले तथा उनके परिवार को शांति की वाइब्रेशन और शुभकामना देते हुए सभी को राजयोग की गहन अनुभूति कराई।

ऑटो-मैजिक यूनियन के अध्यक्ष भ्राता अशोक पंचोली जी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम के की सराहना करते हुए विश्व यादगार दिवस में सभी को शुभकामनाएं दी तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी

भाजपा मंडल अध्यक्ष बहन रेखा जी गौतम ने सुंदर कविता द्वारा जीवन का सच्चा अर्थ समझाते हुए जीवन की सुरक्षा का संदेश दिया।

बहन ममता जी सोलंकी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ब्रह्माकुमारी आरती दीदी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन कर यातायत नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा कराई।
• Special Moments
• Cultural Programs
• Testimonials
• Follow Up
• Feedback

Event Media

Queries / Feedbacks

No data to display