आर एस आर बिज़नेस ट्रेंडिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से "ऑल इन वन" रेस्टोरेंट में दिनांक 5/11/2023 को दोपहर 12:30 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ओम विहार सेंटर की संचालिका बीके विमला जी को चीफ़ गेस्ट आमंत्रित किया गया।
बीके विमला दीदी जी ने सभी को दीपावली की शुभ कामनाएं दी तथा दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए यह पाठ पक्का करवाया कि इस दीपावली को आप अनोखे तरीके से मनाना जी। घर के साथ - साथ मन बुद्धि में बसे व्यथ संकल्पों की भी सफ़ाई करने की विधि भी बताई। तथा साथ ही साथ यह भी सिखाया कि इस बार आप सभी इस दीपावली पर जो गिफ्ट की लेन देन करते हैं उसके साथ दुआएं भी अवश्य देना जी।
श्री राकेश मेहरा जी ,सी एम डी ने बताया कि कंपनी में थोड़ी सी इन्वेस्टमेंट से ज्वाइन कर लंबे समय तक आपको रिटर्न मिलता रहता है।
श्री एन के शर्मा ,नेशनल हेड, ,रिटायर्ड नेवी) ने वाणी द्वारा सभी का स्वागत किया।

सी एम डी राकेश मेहरा जी तथा नेशनल हेड एन के शर्मा जी ने बुके देकर विमला दीदी का स्वागत किया तथा रेखा जी, ने माला पहना कर सम्मानित किया।

विनय मेहरा , मार्केटिंग हेड ने बिजनेस की स्ट्रेटजी के विषय मे बताया।