ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा मनाया गया विश्व साड़ी दिवस कार्यक्रम<br/>मण्डला- ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला के द्वारा विश्व साड़ी दिवस का कार्यक्रम स्थानीय सेवाकेंद्र, ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग, बस स्टैंड के पीछे, "विश्व शांति भवन" में आयोजित किया गया।<br/>इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे।<br/>ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सभी बहनों ने साड़ी पहनकर सभी को संदेश दिया कि साड़ी हम भारतीय महिलाओं की पहचान है।<br/>ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को विश्व साड़ी दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर साल साड़ी बनाने वाले बुनकरों के सम्मान में मनाया जाता है। साथ ही बताया कि साड़ी भारतीय महिलाओं की परम्परा है, जिसे महिलाएं बड़े गर्व के साथ पहनती हैं।और अब इसे विदेशों में भी अपनाया जाता है। साड़ी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की शक्ति है।