ब्रह्माकुमारी दयाल बाग स्थित राजयोग केंद्र शांति धाम में शिव जयंती महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली बहन ने, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उद्योगपित भाई गुरदेव दत्त छिब्बर उपस्थित रहे, उनको फूल हार, शाल, शील्ड देकर सम्मानित किया गया। (हाल ही में सर्वप्रथम व्यापारी है जो सबसे ज्यादा Tax Payer है, जिनको Doctor of Humanity से सम्मानित किया गया था।)
मुख्य वक्ता रायपुररानी राजयोग केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी किरण बहन ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि गुरदेव दत्त छिब्बर ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम में आकर वह खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा की जा रही सेवाएं विश्व के कोने कोने में पहुंच रही हैं । ब्रह्माकुमारी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। ब्रह्माकुमारी शांति का दूसरा नाम है।
सभा में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों ने शिव ध्वज फहराया ।
दीप प्रज्वलन तथा केक कटींग कर शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया, कुमारी सना ने शिव महिमा का नृत्य प्रस्तुत किया।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने मैडीटेशन द्वारा सबको गहन शांति का अनुभव कराया।