Program Brief
दिनांक : 11 मार्च, 2023
डोम्बिवली सेवाकेंद्र - सेवा समाचार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में "खुशहाल महिला खुशहाल परिवार" कार्यक्रम में विशेष महिलाओ का सन्मान....
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, डोम्बिवली शाखा द्वारा "खुशहाल महिला खुशहाल परिवार" कार्यक्रम का आयोजन डोम्बिवली के ब्राह्मण सभा हॉल में रखा गया.
जिसमे डोम्बिवली शहर के भिन्न भिन्न स्कूल/कॉलेज, महिला मंडल, महिला लघु उद्योग, रोटरी क्लब, महिला इनरव्हील क्लब, जिम, आदि आदि क्षेत्र की ३०० से ३५० महिलाये उपस्थित रही , साथ ही साथ अनेक क्षेत्रो की विशेष महिला VIP `स भी सहभागी हुए, जिसमे श्रीमती संध्या पाटिल, अध्यक्ष : गायत्री मंडल, श्रीमती राधिका गुप्ते, ट्रस्टी "अस्तित्व" गतिमंद स्कूल, डॉक्टर अल्पना लढ्ढा, एक्स. प्रेजिडेंट: महेश्वरी महिला मंडल, श्रीमती जाई वैशम्पायन, दूरदर्शन सह्याद्रि न्यूज़ रीडर, श्रीमती शीतल दिवेकर, डोम्बिवली ग्रन्थ संग्रहालय, मुखपत्र ध्यास की सम्पादिका, श्रीमती अर्चना दुसाने- वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, श्रीमती सीमा प्रभु - सेक्रेटरी योग विद्याधाम, श्रीमती विद्या परांजपे - फाउंडर मेंबर ऑफ़ ऊर्जा फाउंडेशन, श्रीमती स्वाती चितले - नगर प्रमुख विवेकानंद केंद्र.
सभी वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, पारिवारिक सुख शांति के लिए मूल्यों का प्रशिक्षण, महिलाओं एवं बच्चो की समस्या एवं समाधान आदि विषयों पर बहोत ही सूंदर ढंग से अपने विचार प्रदर्शित किये.
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदीजी - संचालिका डोम्बिवली शाखा (अतिरिक्त संचालिका घाटकोपर सबझोन ) आपने कुछ प्रेरणादायी कहानियों के माध्यम से कैसे ख़ुशी देने से ख़ुशी बढ़ती है, दुआएं देना, दुआएं देनेवाला बनना, सारे दिन बस देते जाने का ख्याल करना एवं कैसे नारी अपने दिव्या गुणों से परिवार में ख़ुशी, एकता बनाये रख सकती है आदि आदि पर प्रकाश डाला I
श्रीमती जाई वैशम्पायन ने विशेष कहा की बच्चियों को मूल्य सीखने के साथ साथ लड़कों में भी मूल्यों की जागरूकता बढ़ने से पुरुष वर्ग में महिलाओं के प्रति समानता एवं सम्मान की भावना विकसित करने से एक अच्छा परिवार खुशहाल परिवार बनाने में मदद मिल सकती है I
श्रीमती अर्चन दुसाने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने समाज में फैले नारी व बच्चों को सोशल मीडिया एवं नेटवर्क सिस्टम के दुष्परिणामों से अवगत कराया महिला जाग्रति प्रति ३ नृत्यों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए I
गायत्री मंडल की संचालिका श्रीमती संध्या पाटील एवं श्रीमती डॉ. लोखंडे, श्रीमती सीमा वखरे- आश्रय समाज महिला मंडल, स्नेह संयोग मंडल, लोकसत्यवाणी न्यूज के कवि श्री संतोष सावंत - संपादक, शिक्षण महर्षि केशव भाई भोईर - वैशाली भोईर जी द्वारा आदरणीय शकुदीदीजी का शाल एवं सन्मानचिन्ह द्वारा विशेष सन्मान किया गया I
साथ ही साथ अलग अलग क्षेत्र में जैसे अग्निशमन दल की महिला फायर फाइटर - मयूरी पाटकर, पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देनेवाली पर्यावरण दक्षता मंडल की श्रीमती रुपाली शेवाले जी का भी विशेष सन्मान किया गया I
अंत में आये हुए मेहमानो को शॉल, नारी शक्ति फ्रेम एवं टोली देकर सन्मान किया गया एवं सारी सभा की महिलाओं को सर्टिफिकेट एवं टोली प्रदान किया गया इस तरह बापदादा की दुआओंसे यह खुशहाल महिला खुशहाल परिवार कार्यक्रम बहुत बहुत सफल रहा एवं अच्छी सेवा हो गईं।