हमारा भारत देश शांति और प्रेम का संदेश देने वाला - ब्रह्माकुमारी मीना दीदी <br/>प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञानोदय भवन झालावाड़ के द्वारा आज 73 वें गणतंत्र दिवस पर सेंटर पर तिरंगा झंडा फहराया गया आदरणीय मीना दीदी जी ने कहा की गणतंत्र दिवस हम सभी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं क्योंकि आज के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और हमें आजादी की सांस लेने और न्याय और अधिकार से जीने का हक मिला था हम उन वीरों की कुर्बानी याद करते हैं जिन्होंने हमें या आजादी दिलाई आज बहुत ही सुंदर दिवस है और हम सारे संसार को बता रहे हैं भारत बहुत शक्तिशाली समृद्ध देश है यहां महान विभूतियां अभी भी है एक समय था जब सारा संसार भारत की पूरी देखा करता था समय बदला है युग बदला है फिर भी भारतवासी महान बने रहे या भारत भगवान की जन्म भूमि और कर्म भूमि है यह देवताओं की जन्मभूमि है यहां देवताओं के चरण सतयुग त्रेता में रहे हैं यहां कलयुग के अंत में स्वयं भगवान परमपिता परमात्मा भी आते हैं भगवान का भी भारत से बहुत प्यार है यहां से शांति और प्रेम का संदेश सारे संसार को मिलता है अपने संविधान से प्यार करते हैं सम्मान करते हैं जिस पर चलकर ही और आध्यात्म की मशाल लेकर हम अपने भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकते हैं और स्वर्णिम संसार ला सकते हैं इसके लिए आज हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं की इस भारत भूमि को फिर से विश्व गुरु बनाकर रहेंगे राम राज्य स्तर पर लाकर रहेंगे और इसी श्रेष्ठ कार्य के लिए इस वर्ष को आजादी 75वे अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के रूप में हम मनाएंगे इसी के साथ सभी देश प्रेमी भाई बहनों ने मिलकर अपने देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लहराया और बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।