एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम

Register for this event
Mar 30 - 30, 2025 11:00 AM To 01:00 PM
• Organiser
PRAJAPITA BRAHMA KUMARIS ISHWARIYA VISHWA VIDYALAYA (BHOPAL ARERA COLONY) ( ADMINISTRATORS SERVICES WING )
• Category
Awareness Session
• Occasion

• Venue
Rajyoga Bhawan, E/5, Arera Colony, Main Road No. 3, CEN_CITY, 462016
• Center Phone
08319247113
• Center Email
[email protected]
• Subject/Topic/Theme
एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम ( General )
• Speaker

• Guests
• Beneficieries
100
• Audience Type

• Links

• Program Brief
*स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय जागृति अभियान का भव्य समापन*

*प्रशासकों, प्रबंधकों एवं कार्यपालकों के सशक्तिकरण हेतु पांच माह चला अभियान*

*25 जिलों में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित*

*40,000 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी हुए लाभान्वित*

30 मार्च, 2025
ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन, भोपाल।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रशासक सेवा प्रभाग के द्वारा स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश राज्यस्तरीय जागृति अभियान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका म.प्र. एवं राष्ट्रीय संयोजिका, प्रशासक सेवा प्रभाग एवं राजयोगी बी के हरीश भाई जी मुख्यालय संयोजक प्रशासक सेवा प्रभाग के कुशल मार्गदर्शन में एवं बीके डॉ. रीना दीदी, क्षेत्रीय संयोजिका, प्रशासक सेवा प्रभाग के नेतृत्व में समापन समारोह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज भोपाल जोन के संस्थापक एवं प्रशासक सेवा प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजयोगी महेंद्र भाई साहब की 16वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भोपाल जोन की सैकड़ो वरिष्ठ दीदियां उपस्थित रही।

कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि श्रीमति मालती राय, महापौर, भोपाल* रही, उन्होंने अभियान के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, म.प्र. विधान सभा, श्रीमति भावना वालिम्बे (आई.ए.एस.) निदेशक और नियंत्रण अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय, म.प्र. गृह मंत्रालय भारत सरकार, श्री हरिनारायणाचारी, पुलिस आयुक्त, भोपाल, श्री तरसेम सिंह जीरा महाप्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, श्री अनिल बाजपेयी, निदेशक, प्रेस्टिज ग्रुप रहे।

‘आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज’ थीम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन के क्षेत्रीय मुख्यालय भोपाल में प्रशासकों, प्रबंधकों तथा कार्यपालकों हेतु "स्वर्णिम प्रशासन मध्यप्रदेश जागृति" राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल जी के द्वारा किया गया था । इस अवसर पर अभियान के अंतर्गत माननीय राज्यपाल महोदय ने विभिन्न यात्राओं का शुभारंभ किया था | अभियान के अंतर्गत यात्राओं के माध्यम से संपूर्ण मध्यप्रदेश के प्रशासकों, प्रबंधकों तथा कार्यपालकों हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हे आध्यात्मिक रूप से सशक्त कर सुप्रशासन एवं स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने हेतु सशक्त करने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए |

अभियान के अंतर्गत नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच 8 यात्राएं निकाली गईं | अभियान के अंतर्गत लगभग 25 जिलों में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए | जिसके माध्यम से प्रशासनिक क्षेत्र के लगभग 40000 अधिकारी एवं कर्मचारी लाभान्वित हुए |
"स्वर्णिम प्रशासन मध्यप्रदेश जागृति" राज्यस्तरीय अभियान का नेतृत्व ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल की निदेशिका एवं संयोजिका प्रशासक सेवा प्रभाग ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की क्षेत्रीय संयोजिका बी के डॉ. रीना दीदी ने किया | समूचे अभियान मे अभियान सदस्य के रूप में बी के ऋचा बहन, बी के राहुल भाई एवं बी के बी के राम भाई साथ चल रहे थे |
अभियान का समापन ब्रह्माकुमारीज क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन भोपाल में रविवार दिनांक 30 मार्च 2025 को भव्य समारोह में हुआ |

स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश राज्यस्तरीय जागृति अभियान के भव्य समापन समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता *ब्रह्माकुमार हरीश भाई जी, मुख्यालय संयोजक, प्रशासक सेवा प्रभाग* रहे। हरीश भाई जी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा प्रशासकों, प्रबंधकों एवं कार्यपालकों के आध्यात्मिक सशक्तीकरण का कार्य पिछले 40 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष बजी सितम्बर में आबू रोड में होने वाले सम्मेलन हेतु सभी को आमंत्रण दिया।
समापन समारोह में *राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका म.प्र. एवं राष्ट्रीय संयोजिका, प्रशासक सेवा प्रभाग* ने आशीर्वचन व्यक्त किए।
*बीके रीना दीदी, क्षेत्रीय संयोजिका, प्रशासक सेवा प्रभाग* ने अभियान में हुई सेवाओं का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने सभी को राजयोग ध्यानाभ्यास भी कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपनी शुभ प्रेरणाएं एवं शुभकामनाएं व्यक्त की।

ईश्वरीय सौगात का वितरण राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी के द्वारा सभी अतिथियों को किया गया।
• Special Moments
• Cultural Programs
• Testimonials
• Follow Up
• Feedback

Event Media

Queries / Feedbacks

No data to display