*प्रशासको हेतु मन प्रबंधन पर विशेष कार्यक्रम*मन प्रबंधन के लिए शारीरिक मानसिक सामाजिक व आध्यात्मिकता पर देना होगा अटेंशन* *डॉक्टर रीना दीदी जी* ब्रह्माकुमारी के स्वर्णिम प्रशासन अभियान अंतर्गत अमरपाटन के स्थानीय जनपद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में भोपाल से आई डॉक्टर रीना दीदी ने बताया कि प्रशासकों को खुशी में रहकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए ,वहीं खुशी प्रतिदिन हो जब उन्होंने पहली बार ज्वाइनिंग के समय महसूस की थी,अपने सहकर्मियों को साथ बड़े ही शांति और प्यार से व्यवहार करें खुद को हेड समझने से हेडेक आता है यदि कार्य को सेवा भाव समझकर किया जाए तो कार्य का तनाव नहीं आएगा दीदी ने अनेक रोचक कहानी मोटिवेशनल वीडियो के माध्यम से टीम भावना को महत्व दिया और बताया कि टीम भावना से किया गया कार्य कम समय में और गुणवत्तापूर्ण होता है प्रशासक में उत्कृष्टता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य के बैलेंस के लिए आध्यात्मिकता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है । * आदरणीय डॉक्टर रीना दीदी जी द्वारा बताएं गए *ब्लेसिंग नियम को जीवन में अपनाने का संकल्प किया फाइव फिंगर *वाह वाह*एक्सरसाइज को सभी ने पसंद किया और आत्मसात किया*।अभियान में स्पिरिचुअल लाफिंग एक्टिविटी बीके रामकुमार भाई जी ने एवं अभियान का उद्देश्य राहुल भाई जी ने विस्तार से समझाया बीके रिचा दीदी ने म्यूजिकल एक्सरसाइज के माध्यम से सबको उमंग उत्साह दिलाया इस *कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदरणीय ओ पी अस्थाना जी, खंड पंचायत अधिकारी दैवी भ्राता उमेश गौतम जी ,समग्र सुरक्षा अधिकारी दैवी बहन शोभा तिवारी जी ,मनरेगा से राजेश बढ़ोलिया जी स्वच्छ भारत मिशन से आशुतोष पांडे जी एवं जनपद पंचायत के बड़ी संख्या में प्रशासक और कर्मचारी उपस्थित रहे प्रशासक विंग का *कार्यक्रम स्थानीय सेवा केंद्र पर भी किया गया जिसमें पूर्व मंत्री दैवी भ्राता रामखेलावन पटेल जी नगर पंचायत अध्यक्ष दैवी भ्राता समर सिंह जी ,जनपद पंचायत अध्यक्ष (पूर्व) दैवी बहन राजेश्वरी पटेल जी नगर पंचायत अध्यक्ष (पूर्व)राकेश ताम्रकार जी के साथ अनेक गणमान्य व्यक्तियों आदरणीय रीना दीदी जी के वक्तव्य को सुना* । आदरणीय दीदी जी ने खुशनुमा जीवन जीने की कला सिखाई और मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया।